लोहरदगा में भाजपा ने झारखंड सरकार का फूंका पुतला, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

लोहरदगा। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने गुदरी बाजार में झारखंड सरकार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने किया। इस

लोहरदगा। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने गुदरी बाजार में झारखंड सरकार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सरकार से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अनिल उरांव, ओम प्रकाश सिंह, राजेश महतो, शंकर प्रजापति, प्रदीप खत्री, रामलाल उरांव, अमरेश भारती, दीपक सर्राफ, अनूप महतो, सरस्वती साहू, राजेश अग्रवाल, महेश प्रसाद, राजमोहन राम, सुधा देवी, रेखा देवी, गुड़िया देवी, सावित्री देवी, नीरज कुमार, प्रदुमन कुमार पाठक, बिंदिया देवी, राज कुमार, रोहित बर्मा, पवन प्रजापति, रौशन कश्यप, अनुभव कुमार सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *