अभिजीत अधर्जी
जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा के विभिन्न इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते कई घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बाढ़ और जलजमाव की स्थिति की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए तत्काल अभियान चलाने का निर्देश दिया।
प्रभावित परिवारों तक पहुंची राहत
विधायक के निर्देश और सौजन्य से उनके एवं झामुमो प्रतिनिधिमंडल की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सेवा शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के बीच 1000 पैकेट ब्रेड और केले वितरित किए गए।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित इलाकों का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों की जानकारी ली। इस दौरान लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया।
जरूरत के अनुसार आगे भी जारी रहेगी मदद
मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार बारिश के कारण जिन परिवारों के घरों में पानी घुसा है, उनकी परेशानी को देखते हुए राहत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार आगे भी प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संकट की इस घड़ी में संगठन और उसके कार्यकर्ता लोगों के साथ खड़े हैं।
राहत अभियान के दौरान तरुण सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, पिंटू प्रसाद, मायावती टुडू, नीता सरकार, द्रौपती मुंडा, सुनील गुप्ता और संजय महतो समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




