पीएम श्री विद्यालय के 30 छात्रों ने ओडिशा में सीखा विज्ञान, संस्कृति और इतिहास का संगम अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे विद्यार्थी, अनुभवों से हुआ ज्ञानवर्धन

गिरिडीह: पीएम श्री योजना के तहत गिरिडीह सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह के 30 विद्यार्थियों ने ओडिशा राज्य का अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति से जुड़े नए अनुभव प्राप्त किए। राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा

गिरिडीह: पीएम श्री योजना के तहत गिरिडीह सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह के 30 विद्यार्थियों ने ओडिशा राज्य का अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति से जुड़े नए अनुभव प्राप्त किए।

राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश पर आयोजित यह अध्ययन भ्रमण 1 अगस्त से शुरू हुआ था। इसका संचालन सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ओडिशा के विभिन्न शैक्षणिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया।

छात्र-छात्राओं ने भुवनेश्वर स्थित ओडिशा राज्य संग्रहालय, उदयगिरी-खंडगिरी गुफाएं, एआईपीएच यूनिवर्सिटी, विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर सहित समुद्र तटीय क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इतिहास, संस्कृति, विज्ञान और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से समझा।

विद्यार्थियों ने “देखें, सीखें, समझें और अनुभव करें” की अवधारणा के तहत आनंददायक शिक्षा का अनुभव प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राएं बुधवार शाम गिरिडीह वापस लौट आए।

गाइड शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति और नवाचार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन संध्या समय प्रेरक सुजीत कुमार पात्रा द्वारा रोचक शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया, जिसका छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

विज्ञान शिक्षिका एवं गाइड सोनी कुमारी ने बताया कि कई विद्यार्थियों के लिए यह पहली रेल यात्रा थी। भ्रमण के दौरान छात्रों को सुरक्षा, अनुशासन और यात्रा से जुड़ी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।

भ्रमण में शामिल विद्यार्थियों ने इस यात्रा से मिली सीख को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह शैक्षणिक यात्रा छात्रों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, व्यवहारिक समझ और सामाजिक अनुभव को बढ़ाने में भी सफल रही।

विलियम जैकब
लोक मंत्र न्यूज़ पोर्टल

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *