पुलिस-पब्लिक बैठक में सुरक्षा पर मंथन, गांवों के लिए अफसर तैनात

सदर थाना परिसर में हुई बैठक में पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया, अधिकारियों को बीटवार गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मेदिनीनगर I एसपी पलामू कपिल चौधरी के निर्देश पर सदर थाना परिसर में रविवार को पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, जनसमस्याओं और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम रहे, जबकि अध्यक्षता सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने की।

बैठक में थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा।

बीटवार तय की गई गांवों की जिम्मेदारी

सदर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और आम लोगों तक पुलिस की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों के बीच बीटवार गांवों की जिम्मेदारी तय की गई। इसके तहत एसआई आशुतोष रजक को सुआ, डीटीएस टोला और निराला टोला की जिम्मेदारी दी गई है।

एसआई कुलेश्वर महतो बड़कागांव और रजवाडीह क्षेत्र देखेंगे, जबकि एसआई मनोहर प्रजापति को कौड़िया और चुकरू क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसआई स्वाती गुप्ता और एएसआई तेरेसा मिंज को जोड़ और खनवां क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

एएसआई समाल अहमद बखारी, तेलिया बांध, चियांकी स्टेशन और पिपरडीह क्षेत्र में बीट पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं एएसआई नबी अंसारी को भुसही, लहसुनिया, मटपुरही और लिलवा करम क्षेत्र सौंपा गया है।

एएसआई विंध्य किशोर पासवान पोखराहा कला और कुसुम टांड़ क्षेत्र में बीट पुलिसिंग देखेंगे। एएसआई सुरेंद्र राम को जोरकट, गणके, अंधार बाग और खैराही टोला तथा एएसआई शंकर प्रसाद दास को जमुने क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

सीधा संपर्क मजबूत करना उद्देश्य

थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने कहा कि बीटवार जिम्मेदारी तय करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संपर्क मजबूत करना है। इससे क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक तेजी से पहुंच सकेगी और स्थानीय समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलेगी।

बैठक में चियांकी मुखिया बिनको उरांव, रजवाडीह मुखिया अनुज त्रिपाठी, दुर्गा पूजा समिति खनवा के अध्यक्ष सूरज उरांव, बीस सूत्री के प्रेम प्रकाश ठाकुर, अजय तिवारी, मुकेश तिवारी, अनुज मिश्रा, डॉ. सुरेंद्र तिवारी, परवेज अख्तर और सुलेमान अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *