सुलतानपुर में कीर्तिकुंज गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का भव्य उद्घाटन

सुलतानपुर के बाधमंडी में कीर्तिकुंज गोल्ड एंड डायमंड इंडिया एलएलपी शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां HUID हॉलमार्क ज्वेलरी और डायमंड कलेक्शन उपलब्ध है।

शिवसागर दूबे

सुलतानपुर : नगर के बाधमंडी स्थित ग्रुप ऑफ कीर्तिकुंज के नवीनतम ज्वेलरी शोरूम कीर्तिकुंज गोल्ड एंड डायमंड इंडिया एलएलपी का भव्य उद्घाटन खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री तथा सुलतानपुर के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

उद्घाटन के अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अब सुलतानपुर के ग्राहकों को शहर में ही 18 और 22 कैरेट के शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण HUID हॉलमार्क ज्वेलरी खरीदने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कीर्तिकुंज ने ज्वेलरी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और ग्राहकों का भरोसा इस संस्थान की बड़ी ताकत है।

ग्रुप ऑफ कीर्तिकुंज के चेयरमैन नन्हेंलाल वर्मा एवं लालती देवी ने बताया कि नए शोरूम में ग्राहकों के लिए 100 प्रतिशत HUID हॉलमार्क प्रमाणित सोने के आभूषण, उच्च गुणवत्ता वाले IGI सर्टिफाइड डायमंड्स, चांदी और कीमती रत्नों का विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शोरूम में पारंपरिक शादियों के लिए हैवी ब्राइडल सेट के साथ कामकाजी महिलाओं और युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए लेटेस्ट एवं ट्रेंडी लाइटवेट ज्वेलरी की भी विस्तृत श्रृंखला रखी गई है। शोरूम को पारंपरिक कला और आधुनिक भव्यता के मेल के रूप में तैयार किया गया है।

उद्घाटन के अवसर पर शोरूम के एमडी सनी वर्मा एवं प्रियम वर्मा ने ग्राहकों और अतिथियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नए शोरूम के जरिए ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ज्वेलरी और बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

समारोह में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम भारत भूषण, रीजनल मैनेजर संदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद, डॉ. एसएन सोनी, लायंस क्लब के चेयरमैन बलदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद पुरी, डॉ. राजेंद्र कपूर, डॉ. नीरव पांडे, डॉ. एके सिंह, डॉ. डीपी गुप्ता, विनोद सेठ, नवनीत वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान शोरूम के ग्राउंड और प्रथम तल पर दिल्ली से आई मॉडल ने हीरे का हार पहनकर चहल-कदमी की। मॉडल द्वारा प्रदर्शित डायमंड नेकलेस समारोह में मौजूद लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *