मनीष सिन्हा
धनबाद : सावन माह के पावन अवसर पर बच्चों में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, सनातन संस्कृति, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से रविवार को भव्य बाल कांवर यात्रा 2026 का आयोजन किया गया। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड, धनबाद जिला, मारवाड़ी महिला समिति-सृजन शाखा और मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में 121 नन्हे कांवरियों ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ हिस्सा लिया।
यात्रा की शुरुआत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, धनसार से हुई और यह जोड़ाफाटक स्थित श्री राम मंदिर तक पहुंची। भगवा वस्त्रों में सजे नन्हे कांवरिए कांवर लेकर यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
बच्चों में संस्कार और सेवा भावना जगाना उद्देश्य
मारवाड़ी महिला समिति-सृजन शाखा और मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता की। दोनों संगठनों के सदस्यों ने बाल कांवरियों का उत्साह बढ़ाया और यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया।
मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सीए आरबी गोयल ने कहा कि बाल कांवर यात्रा का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक आयोजन करना नहीं है, बल्कि बच्चों में सनातन संस्कृति, संस्कार, अनुशासन, सेवा भावना और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि नन्हे कांवरियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का संदेश है कि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हुई है।
संयोजक दीपक लाडिया ने आयोजन की सफलता का श्रेय सदस्यों, सहयोगियों, अभिभावकों और समाज के सामूहिक सहयोग को दिया। उन्होंने सभी 121 बाल कांवरियों और उनके अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों की श्रद्धा और सहभागिता ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।
जगह-जगह हुआ नन्हे कांवरियों का स्वागत
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं ने बाल कांवरियों का स्वागत किया। मॉर्निंग वॉक टुगेदर ग्रुप ने जैन मिलन के समीप बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं फ्रूटी की व्यवस्था की। इस दौरान पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया गया।
आयोजन की सफलता में दीपक लाडिया, सुभाष लिखमानिया, मिकी सतनालिका, सुनील सोनी, सुनील पोद्दार, संजय सरावगी, दीपक शाह, राहुल सिंहानिया, किशन गोयल, नितिन कुमार हड़ोदिया, निशा गढ़्यान और निशा अग्रवाल समेत मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इनमें कृष्णा अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, सुरेश पोद्दार, राजेश रिटोलिया, राजेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र पसारी, ललित काटेसरिया, मिट्ठू अग्रवाल, मुकेश सोमानी, विकास अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, नवीन डालमिया, सोमनाथ पुर्ती और नारायण मोदी सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।
अंत में आयोजकों ने श्री राम मंदिर की मैनेजिंग कमेटी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर धनसार की मैनेजिंग कमेटी, विकी डेकोरेटर, पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, पुलिस प्रशासन, सभी दानदाताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति विशेष आभार जताया।




