केलाघाघ डैम में चला स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर चमकाया पर्यटन स्थल

विशेष पर्यटन दिवस पर केलाघाघ डैम परिसर में सामूहिक श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया, जिले के अन्य पर्यटन व सामुदायिक स्थलों पर भी अभियान जारी है।

 

सिमडेगा : विशेष पर्यटन दिवस के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सिमडेगा की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और जलसहियाओं ने सामूहिक श्रमदान कर डैम परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, एसबीएमजी, जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े कर्मी तथा विभागीय कर्मचारी और जलसहिया शामिल हुए। सभी ने मिलकर डैम परिसर में जगह-जगह फैले कचरे की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान “स्वच्छ सिमडेगा, साफ सिमडेगा” का संदेश देते हुए पर्यटन स्थलों को साफ और व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि केवल केलाघाघ डैम ही नहीं, बल्कि जिले के सभी प्रखंडों में पर्यटन क्षेत्रों और सामुदायिक स्थलों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ लोगों में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *