धनबाद मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

मनीष सिन्हा धनबाद, 10 अगस्त 2026। धनबाद मंडल के निमियाघाट-भोलीडीह-ने.सु.च.बो.जं. गोमोह-मतारी-निचितपुर-तेतुलमारी रेलखंडों में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर 11 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को पुनर्निर्धारित

मनीष सिन्हा

धनबाद, 10 अगस्त 2026। धनबाद मंडल के निमियाघाट-भोलीडीह-ने.सु.च.बो.जं. गोमोह-मतारी-निचितपुर-तेतुलमारी रेलखंडों में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर 11 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों का बदला जाएगा मार्ग

1. गाड़ी संख्या 13503 वर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस
11 अगस्त 2026 को इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन आसनसोल-धनबाद-चन्द्रपुरा-राजाबेड़ा के रास्ते किया जाएगा।

2. गाड़ी संख्या 13504 हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस
11 अगस्त 2026 को इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन राजाबेड़ा-चन्द्रपुरा-धनबाद-आसनसोल के रास्ते किया जाएगा।

कई ट्रेनें निर्धारित समय से देर से चलेंगी

1. गाड़ी संख्या 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस
11 अगस्त 2026 को इस ट्रेन को आसनसोल से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

2. गाड़ी संख्या 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस
11 अगस्त 2026 को ट्रेन को कोलकाता से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

3. गाड़ी संख्या 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर
11 अगस्त 2026 को इस ट्रेन को वाराणसी से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

4. गाड़ी संख्या 53347 ने.सु.च.बो.जं. गोमोह-बरवाडीह पैसेंजर
11 अगस्त 2026 को ट्रेन को ने.सु.च.बो.जं. गोमोह से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

5. गाड़ी संख्या 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस
11 अगस्त 2026 को इस ट्रेन को रांची से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

चक्रधरपुर-गोमोह मेमू का आंशिक समापन एवं प्रारंभ

11 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 18116/18115 चक्रधरपुर-ने.सु.च.बो.जं. गोमोह-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन एवं प्रारंभ महुदा स्टेशन से किया जाएगा।

रेल यात्रियों से अपील है कि 11 अगस्त को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन से संबंधित जानकारी की पुष्टि कर लें। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निर्धारित समय और मार्ग में किए गए बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाना यात्रियों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *