अवंतिका बाई लोधी की जयंती पर फतेहपुर में निकाली गई भव्य झांकियां

फतेहपुर के संग्रामपुर में वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा के साथ झांकियां निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

फतेहपुर : खागा विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर में वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में खागा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी, सपा नेता एवं पूर्व डीआइजी रामतीर्थ परमहंस पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रामतीर्थ परमहंस ने वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के वीरता, अदम्य साहस और देश के इतिहास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने लोगों से वीरांगना के योगदान और उनके साहस की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने विभिन्न झांकियां निकालीं। झांकियों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के जीवन, संघर्ष और देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान खागा विधानसभा क्षेत्र के लोधी समाज के लोगों के साथ सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी और सामाजिक सरोकारों को लेकर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के समापन पर रामतीर्थ परमहंस ने वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की जयंती पर सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *