अन्तू : स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतापगढ़ जिले की नगर पंचायत अन्तू में बुधवार को राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी अन्तू मंडल के तत्वावधान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अन्तू पुरानी बाजार से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद स्वर्गीय सीपी शुक्ला स्मारक स्थल पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
जनसैलाब ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि अन्तू की धरती पर उमड़ा जनसैलाब केवल एक तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति लोगों की आस्था और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन मंडल प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, जिला आईटी संयोजक पंकज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शिव विलास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश मिश्रा और जिला महामंत्री किसान मोर्चा पवन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘तिरंगा पूरे राष्ट्र की आन, बान और शान’
मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने कहा कि तिरंगा किसी दल या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले नागरिकों, व्यापारियों, कार्यकर्ताओं और प्रशासन के प्रति आभार जताया।
पदाधिकारियों और नागरिकों ने बढ़ाया उत्साह
यात्रा को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री महेश गुप्ता, मनोज पुष्पकर, अजय सरोज, गुंजन वर्मा, रमेश वर्मा, मंडल मंत्री अंजनी पाण्डेय, राम आसरे सरोज, नीलम गौतम, राम बहादुर विश्वकर्मा और शक्ति केंद्र संयोजक अनिल मिश्रा समेत विभिन्न पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके अलावा डॉ. अनिल पाण्डेय, जयप्रकाश मिश्रा, एडवोकेट हरिशंकर मिश्रा, राधेश्याम दूबे, नरेंद्र मिश्रा ‘योगी’, सभासद राजीव सिंह, बी. सिंह, हरकेश वर्मा, अमित पटेल, अनुज दुबे, सतीश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
व्यापारी वर्ग से जगन्नाथ उमर वैश्य, लालजी अग्रहरि, समीर अग्रवाल, मनुज अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, आजाद सोनी और राजकुमार उमर वैश्य समेत बड़ी संख्या में व्यापारी भी यात्रा में शामिल हुए। किन्नर समाज से खुश्बू रानी किन्नर सहित अनेक गणमान्य नागरिक और राष्ट्रप्रेमी लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे अन्तू नगर में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों के जरिए स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।




