राजकमल की श्रुति और पारुल ने हासिल की बड़ी सफलता, बनीं CMA

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की परीक्षा में राजकमल की पूर्व छात्राएं श्रुति शर्मा और पारुल जोशी ने सफलता हासिल कर CMA की उपाधि प्राप्त की।

मनीष सिन्हा

धनबाद : इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित परीक्षा में राजकमल की दो पूर्व छात्राओं श्रुति शर्मा और पारुल जोशी ने सफलता हासिल कर कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। इसके बाद उम्मीदवारों को फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल सहित तीन चरणों से गुजरना पड़ता है। इन सभी चरणों में सफलता हासिल करने के बाद उम्मीदवार कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट के रूप में आगे बढ़ते हैं।

प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि परिश्रम कभी विफल नहीं जाता। मेहनत का परिणाम व्यक्ति को एक न एक दिन जरूर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और परिश्रम से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।

श्रुति शर्मा और पारुल जोशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया और कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी।

इसके अलावा बाल कल्याण समिति के अन्य सदस्यों एवं अधिकारियों, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित और छंदा बनर्जी ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पूर्व छात्राओं की यह उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। छात्राओं ने मेहनत और निरंतर तैयारी के जरिए सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *