धनबाद में GST लिटिगेशन पर सेमिनार, CA सदस्यों को मिली नई जानकारी

ICAI धनबाद शाखा के सेमिनार में GST स्क्रूटिनी, नोटिस, अपील, विभागीय कार्रवाई और महत्वपूर्ण केस लॉ पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को व्यावहारिक जानकारी दी गई।

मनीष सिन्हा

धनबाद : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की धनबाद शाखा की ओर से शनिवार को आईसीएआई भवन, न्यू मार्केट, बैंक मोड़ में “360° GST Litigation & Game-Changing GST Jurisprudence” विषय पर आधे दिवसीय तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और सदस्यों को जीएसटी कानून में हो रहे नवीनतम न्यायिक विकास तथा लिटिगेशन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी देना था।

सेमिनार में ICAI धनबाद शाखा के चेयरमैन CA मुकेश कुमार अग्रवाल, सचिव CA पंकज खरकिया और कोषाध्यक्ष CA निखिल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और शाखा के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विशेषज्ञ कोलकाता से आए CA गोपाल सोनिका रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गान और ICAI के मोटिवेशनल गीत के माध्यम से औपचारिक शुरुआत की गई। मुख्य वक्ता CA गोपाल सोनिका को पौधा और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

तकनीकी सत्र में CA गोपाल सोनिका ने “360° GST Litigation & Game-Changing GST Jurisprudence” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जीएसटी कानून के तहत सामने आने वाले विभिन्न विवादों, लिटिगेशन की प्रक्रिया, करदाताओं की व्यावहारिक समस्याओं और न्यायिक उपचार के विभिन्न पहलुओं को समझाया।

उन्होंने विशेष रूप से GST Scrutiny, Departmental Proceedings, Show Cause Notice, Adjudication और Appeal से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा की। महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों यानी Case Laws के माध्यम से उन्होंने बताया कि जीएसटी मामलों में विभागीय कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान किन कानूनी एवं तथ्यात्मक पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी है।

सेमिनार का प्रमुख आकर्षण इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र रहा। इसमें उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने जीएसटी लिटिगेशन, स्क्रूटिनी, नोटिस, केस लॉ और अन्य व्यावहारिक समस्याओं से जुड़े सवाल मुख्य वक्ता के सामने रखे। CA गोपाल सोनिका ने सवालों के जवाब देते हुए सदस्यों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया।

ICAI धनबाद शाखा के चेयरमैन CA मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी कानून लगातार विकसित हो रहा है। इसके साथ न्यायिक फैसलों और विभागीय प्रक्रियाओं में भी बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए नवीनतम कानून, नियम, न्यायिक निर्णय और लिटिगेशन प्रक्रिया की जानकारी से अपडेट रहना जरूरी है। उन्होंने मुख्य वक्ता और कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ICAI धनबाद शाखा के समिति सदस्यों CA मुकेश अग्रवाल (चेयरमैन), CA पंकज खरकिया (सेक्रेटरी), CA वीरेंद्र शर्मा (CICASA चेयरमैन), CA पंकज सिंह (वाइस चेयरमैन), CA निखिल अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) और CA एस.एस. जायसवाल (कार्यकारी सदस्य) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *