अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को रिनपास भेजा गया, डीएलएसए सचिव भी रहे मौजूद

पारस कुमार इन्द्र गुरु   लोहरदगा : लोहरदगा जिले के भाँटखिजरी गांव में मिली अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के मामले में जिला प्रशासन, पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला

पारस कुमार इन्द्र गुरु

 

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के भाँटखिजरी गांव में मिली अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के मामले में जिला प्रशासन, पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को बेहतर इलाज के लिए रिनपास, रांची भेज दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 के माध्यम से महिला थाना प्रभारी बिनिता हेंब्रम के नेतृत्व में पुलिस टीम भाँटखिजरी गांव पहुंची, जहां पंचायत भवन के समीप अस्वस्थ अवस्था में महिला मिली। पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर सदर अस्पताल, लोहरदगा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया, जहां महिला सुरक्षा बल गीता कुमारी एवं लीलावती कुमारी ने उसकी देखभाल की।
महिला अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए रिनपास रेफर किया गया। आवश्यक चिकित्सकीय एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद महिला को पुलिस सुरक्षा में रिनपास, रांची भेज दिया गया।
इस पूरे मानवीय अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव मनोरंजन कुमार भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
अभियान का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी बिनिता हेंब्रम ने किया। उनके साथ पुरुष पुलिस बल में संदीप कुमार राम, शंकर मुंडा, एसआई सुदीश कुमार सिंह एवं एसआई देवेंद्र हासदा तथा महिला पुलिस बल में रेखा कुमारी, शीला कुमारी एवं एसआई खुशबू रानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस, जिला प्रशासन और डीएलएसए के संयुक्त प्रयास से एक असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को समय पर उपचार उपलब्ध कराना मानवता और संवेदनशील प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। इस कार्य में डालसा पी एल वी शाहिद हूसैन एवं इजहार अहमद शामिल रहे स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *