विधायक महराजी प्रजापति के वेतन से गरीबों के घर जला चूल्हा

अमेठी में महराजी देवी महिला जनकल्याण समिति ने विधायक के वेतन से जरूरतमंद महिलाओं को चूल्हे और घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की।

अमेठी ; महिला सशक्तिकरण को सिर्फ नारों तक सीमित रखने के बजाय महराजी देवी महिला जनकल्याण समिति ने जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए जमीनी स्तर पर पहल की है। विधायक अमेठी महराजी प्रजापति की मौजूदगी में समिति की ओर से पात्र और जरूरतमंद महिलाओं को गैस चूल्हे समेत विभिन्न घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की गई। इस सामाजिक पहल के लिए विधायक ने अपने वेतन से अनुदान उपलब्ध कराया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और विधायक महराजी प्रजापति की बेटियों अंकिता एवं सुधा प्रजापति के मार्गदर्शन में संचालित समिति का उद्देश्य महिलाओं के घरेलू कामकाज को आसान बनाना और उनके समय, श्रम तथा स्वास्थ्य की रक्षा करना है। चूल्हे और जरूरी घरेलू सामग्री मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। विधायक महराजी प्रजापति ने कहा कि महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर देने की जिम्मेदारी पूरे समाज की है।

समिति की ओर से की गई इस पहल को जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरा कदम बताया गया। घरेलू कामकाज में उपयोगी सामग्री मिलने से महिलाओं को रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति, अरुण प्रजापति डीडीसी प्रतिनिधि, प्रो. रुदल यादव, श्रीनाथ यादव, महावीर कश्यप, हरीलाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी पिंटू यादव, बलराम यादव, हरिराम यादव, अधिवक्ता राहुल करन कनौजिया, दीपक सरोज, लालजी यादव, विनोद पाठक, भोला समेत अन्य गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *