संग्रामपुर में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, तमंचे संग बदमाश गिरफ्तार

संग्रामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 18 मुकदमों से जुड़े शातिर अपराधी को 315 बोर तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

अमेठी : अपराध और अपराधियों के खिलाफ अमेठी पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच खलबली मची हुई है।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को संग्रामपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गड़ेरी निवासी आशीष दूबे पुत्र राजाराम दूबे को पकड़ लिया। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

18 मुकदमों से जुड़ा है आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आशीष दूबे शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ थाना संग्रामपुर तथा अमेठी में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, मारपीट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास वर्ष 2013 से लेकर 2026 तक का है। उसके खिलाफ धारा 380/457/411 भादवि, गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3(1), गुण्डा एक्ट के साथ ही हाल के मामलों में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

अवैध तमंचे और कारतूस की बरामदगी को पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। कार्रवाई में थाना संग्रामपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, कांस्टेबल विजय पाल, हरवेन्द्र सिंह, अनुराग अवस्थी और अनुज कुमार शामिल रहे।

संग्रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर संकेत मिला है कि अवैध असलहा रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *