पप्पु सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट में भिड़ेंगी 32 टीमें, विजेता को 21 हजार

धनबाद के झारखंड मैदान में 15 और 16 अगस्त को दिवा-रात्रि नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट होगा। विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 16 हजार रुपये मिलेंगे।

मनीष सिन्हा

धनबाद : धनबाद फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में 15 और 16 अगस्त 2026 को झारखंड मैदान, हीरापुर में दो दिवसीय दिवा-रात्रि विकास रंजन उर्फ पप्पु सिंह नॉकआउट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सामुदायिक भवन, झारखंड मैदान, हीरापुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजन सचिव विकास साव ने बताया कि टूर्नामेंट में अब तक कुल 32 क्लबों ने हिस्सा लेने के लिए एंट्री कराई है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 14 अगस्त शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

विजेता को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 16,000 रुपये नकद के साथ ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार मिलेगा।

तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 8,000 रुपये नकद दिए जाएंगे, जबकि चौथे स्थान की टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

15 अगस्त को उद्घाटन, 16 को फाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 15 अगस्त 2026 को शाम 8 बजे झारखंड मैदान में होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक राज सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, समाजसेवी शान्तनु चन्द्रा, विकास रंजन उर्फ पप्पु सिंह और रूपा सिंह मौजूद रहेंगी।

वहीं 16 अगस्त को शाम 7 बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इसमें विधायक राज सिन्हा, भाजपा के संजीव अग्रवाल, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पाण्डेय, समाजसेवी डॉ. विजय झा, डॉ. यूएस प्रसाद, भाजपा के सुरेश साव, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, विकास रंजन और रूपा सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

संवाददाता सम्मेलन में आयोजन समिति के सदस्य रहे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन में बबलु ठाकुर, बबलु मिश्रा, अजीत सिन्हा, विकास साव, विकास रंजन उर्फ पप्पु सिंह, रूपा सिंह, अनिल लाल, सतीश प्रसाद, संतोष यादव, अजय बास्की, छोटू, मोटू रोशन, विमलेश, नितिश, तारकनाथ दास, राकेश ठाकुर, मोटू ठाकुर, मुकेश, राजू, अक्षय, डिलडिल, प्रमोद यादव, विश्वनाथ यादव, पारस बनर्जी, तापस दा, भोला साव, पप्पु यादव, मिथुन साव, संजय साव, विकास ठाकुर, कमलेश यादव, कपिल यादव, चिकु, चंदन बास्की, रविलाल बास्की, मनीष और शनि समेत कई लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह है। झारखंड मैदान में होने वाले मुकाबलों में 32 टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *