मणिपुर : पीएलए कैडर गिरफ्तार, 68 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

इंफाल: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में व्यापक सफलता प्राप्त की है। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन

इंफाल: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में व्यापक सफलता प्राप्त की है। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया, जबकि हेरोइन और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को थौबल जिले के थौबल थाना क्षेत्र के लांबोइथोंग के निकट वांगबल से प्रतिबंधित संगठन आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर शैखोम सुनील सिंह उर्फ इबोहाल (45) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक ऑल्टो कार भी जब्त की गई।

एक अन्य अभियान में मिजोरम के आइजोल स्थित बाउनकॉन थाना से मिली सूचना के आधार पर मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक को मणिपुर लाया गया है।

उधर, सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना क्षेत्र के गेलमोल लामखाई में एक ऑटोरिक्शा (एमएन-01एएम-1026) को रोककर तलाशी ली। इस दौरान लगभग 68 ग्राम संदिग्ध हेरोइन पाउडर बरामद किया गया तथा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थौबल जिले की एबेम (39), इंफाल पश्चिम जिले के हुसैन (20) तथा थौबल जिले के मोहम्मद नसीमुल्ला (40) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *