22 अगस्त को रोटी बैंक यूथ क्लब का स्थापना दिवस, राज्यपाल को आमंत्रण

रोटी बैंक यूथ क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर 22 अगस्त के 9वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

मनीष सिन्हा

धनबाद : सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रोटी बैंक यूथ क्लब आगामी 22 अगस्त 2026 को अपना 9वां स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इसी सिलसिले में रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर, महुआ दत्ता, रवि सिंह और सरिता सिंह ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने आमंत्रण किया स्वीकार

रोटी बैंक यूथ क्लब के प्रतिनिधियों के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिस्थितियां अनुकूल रहने पर वे क्लब के 9वें स्थापना दिवस समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

राज्यपाल की संभावित मौजूदगी को लेकर क्लब के सदस्यों में उत्साह है। क्लब की ओर से कहा गया कि राज्यपाल का स्नेह, समर्थन और शुभकामनाएं सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ समाजसेवा के प्रयासों को और गति प्रदान करेंगी।

नौ वर्षों से जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा सेवा

क्लब के नीलकमल खवास ने बताया कि रोटी बैंक यूथ क्लब पिछले नौ वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सहायता, भोजन वितरण और विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से वंचित वर्ग तक सेवा पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान क्लब की अब तक की सामाजिक यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया जाएगा। समारोह को लेकर क्लब परिवार की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

रोटी बैंक यूथ क्लब परिवार ने राज्यपाल की संभावित गरिमामयी उपस्थिति पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके आने से स्थापना दिवस समारोह और भी विशेष एवं यादगार बनेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *