बैंक मोड़ चैंबर में शान से लहराया तिरंगा, गूंजे जय हिंद के नारे

बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों से परिसर देशभक्ति से गूंज उठा।

मनीष सिन्हा

धनबाद : बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से चैंबर भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। सुबह 11:05 बजे पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

समारोह में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के समापन पर उपस्थित सदस्यों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

देश की प्रगति और व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प

चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का संदेश देता है। चैंबर हमेशा देश की प्रगति के साथ व्यापारियों के हितों के लिए खड़ा रहेगा।

चैंबर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि बैंक मोड़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चैंबर लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों और चैंबर की पूरी टीम का आभार जताया।

कार्यक्रम में चैंबर के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक और सम्मानित सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन ने व्यापारिक समुदाय के बीच एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे: प्रमोद गोयल (अध्यक्ष), विकास पटवारी (संयुक्त सचिव), सुशील सांवरिया (संयुक्त सचिव), सुरेंद्र अरोड़ा, प्रभात सुरोलिया, संदीप मुखर्जी, बंटी चक्रबर्ती, सुदर्शन जोशी, बलबीर सिंह राजपाल, अमित जैन, कृष्णा खेतान, नीरज अग्रवाल, सतनाम सिंह, मोहन अग्रवाल, प्रवीण पसारी और दीपक लड़िया सहित अन्य सदस्य।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *