मनीष सिन्हा
रांची : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बताया गया कि लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण सरयू राय वायरल संक्रमण की चपेट में आ गए। अत्यधिक थकान के बाद चिकित्सीय देखरेख की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में विधायक के भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद विजय झा रांची पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और सरयू राय से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विजय झा ने भगवती से प्रार्थना करते हुए सरयू राय के जल्द स्वस्थ होकर सक्रिय जीवन में लौटने की कामना की। इस दौरान वरीय नेता धर्मेंद्र तिवारी, उदय सिंह, कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




