अमेठी में उद्यान योजनाओं की समीक्षा, किसानों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश

अमेठी कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई और पात्र किसानों तक समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

अमेठी : कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उद्यान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के क्रियान्वयन का अनुमोदन किया गया।

बैठक के दौरान एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों और किसानों तक पहुंच रहे लाभ की जानकारी भी प्रस्तुत की।

अधिक से अधिक पात्र किसानों को मिले योजनाओं का लाभ

मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यान विभाग की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

सीडीओ ने कहा कि योजनाओं की जानकारी किसानों तक प्रभावी तरीके से पहुंचना जरूरी है। इसके लिए विभागीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के साथ पात्र लाभार्थियों के चयन और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों पर विशेष जोर

बैठक में महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों को भी योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि पात्र महिला किसानों और समूहों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *